फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अतिक्रमण की शिकायत पर मुख्य अभियंता ने एसडीओ की लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश, समाधान शिविर में 11 शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सभी जोन में लगाए जा रहे समाधान शिविर में चौथे दिन कुल 38 शिकायतें आई। इसमें से करीब 11 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। समाधान शिविर में अधिकांश शिकायतें सीवर, पानी, प्रॉपटी आईडी और अतिक्रमण से संबंधित रही। इनके समाधान का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। वहीं, सेक्टर-52 से आई अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम मुख्य अभियंता ने संबंधित एसडीओ की जमकर फटकार लगाई और जल्द अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल पाटिल ने शुक्रवार को समाधान शिविर में समस्याओं को सुना। दयालबाग से किन्नर सुशील पानी की शिकायत लेकर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने निगम के ट्यूबवैलों पर कब्जा कर रखा है। अपनी मर्जी से पानी चलाते हैं और अपनी सुविधानुसार कनेक्शन किए हुए हैं, लेकिन उसे कनेक्शन नहीं करने दे रहे हैं। इस कारण वह परेशान हैं। अतिरिक्त आयुक्त ने शिकायत पर कार्रवाई करने का आदेश तो दिया, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने पानी का बंदोबस्त करने के लिए जेई व एसडीओ को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-52 से शिकायत लेकर पहुंचे तरुण ने बताया कि उन्होंने जीवन भर की जमा पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदा था लेकिन निगम के तोड़फोड़ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण एक दबंग व्यक्ति उनके प्लॉटों की ओर शटर लगाकर गली में शैड डाल रहा है। यहां रिहायशी इलाके में वह व्यवसायिक गतिविधियां चला रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत निगम अधिकारी व एसडीओ से की लेकिन उन्होंने कोई समाधान नहीं किया। अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है और निगम की इस मामले में गवाही रुकी हुई हैं। पीड़ित की फरियाद सुनते ही अतिरिक्त आयुक्त ने मुख्य अभियंता बीके कर्दम और अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह की फटकार लगाते हुए एसडीओ से बात करने को कहा। इसके बाद मुख्य अभियंता ने एसडीओ को फटकार लगाते हुए तुरंत अतिक्रमण हटाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें