फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से 10 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन टास्क देकर दिया वारदात को अंजमा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-15 निवासी एक महिला को घर बैठे कमाई का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर कर शिकार बनाया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के सेक्टर-15 निवासी मीसा पराशर ने शिकायत देकर बताया कि वह परिवार के साथ शहर में रहती हैं। उनके पास नौ अगस्त को फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। उस कॉल करने वाले ने महिला को घर बैठे मोटी कमाई का झांसा दिया। साथ ही उसने कहा कि सोशल मीडिया पर होटल और रेस्टोरेंट आदि पर प्रतिक्रिया देने के पैसे दिए जाएंगे। इस प्रकार से एक दिन में चार हजार रुपये से अधिक की कमाई की जा सकती है। उसके बार आरोपियों ने पीड़िता को एक लिंक भेजकर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया। जहां पहले कुछ छोटे टास्क पूरे करने पर आरोपियों ने खाते में रुपये भेजे। उसके बाद ऑनलाइन प्रीपेड टास्क दिया। आरोपियों ने प्रीपेड टास्क के चुंगल में फंसाकर पीड़ित महिला से दस लाख रुपये ऐंठ लिए। उसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें