फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज विभाग की टीम से मारपीट कर जबरन ले गए गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग की टीम से मारपीट कर चार युवक जबरन गाड़ी ले गए। टीम ने गाड़ी के कागजात सही न होने पर अपने कब्जे में लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एईटीओ राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को रात लगभग 10:40 बजे स्टाफ सहित चंदावली से मछगर की ओर लाल बत्ती से आगे रोड साइड में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी फरीदाबाद की ओर से स्क्रैप भर कर केएमपी की तरफ जा रही थी। तभी चेकिंग के लिए रोक गया। ड्राइवर ने माल के कागज प्रस्तुत किए, चेक करने पर कुछ कमियां मिलीं। गाड़ी को पूरी वेरिफिकेशन के लिए रोकने के लिए संदीप को उसमें बैठाकर पार्किंग में जाने के लिए रवाना कर दिया।
चंदावली की लाल बत्ती पार करने के बाद एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी के सामने लगाकर रोका। उसमें से संजय सहित चार अन्य व्यक्ति उतरे तथा गाली गलौच शुरू कर दी। सेवक को बल पूर्वक पकड़कर खींचकर गाड़ी से नीचे उतार दिया तथा उससे मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर ड्राइवर प्रवीण कुमार को भी गालियां दी तथा पीटा। आरोपी जबरन गाड़ी को ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें