फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना इलाके के सेक्टर-87 हरि नगर स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है। मृतक एसओएस नाम की संस्था के सेक्टर-19 कार्यालय में रहता था। थाना खेड़ीपुल प्रभारी सुभाष ने बताया कि सत्यम अपने दोस्त सूरज के साथ शाम को हरि नगर स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। पूल में दोनों दोस्त नहा रहे थे।
विज्ञापन

पूल संचालक गेट बंद कर अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस दौरान सत्यम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूरज ने उसे बचाने का प्रयास किया। असफल रहने पर सूरज ने पूल से बाहर निकलकर शोर मचाया। पूल संचालक ने लाइफ जैकेट की मदद से सत्यम को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूल में नहाने के लिए 50 रुपये की टिकट ली जा रही थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें