फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से करवाने के लिए शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विकास फागना ने छात्रों की आवाज उठाई और समर्थन दिया।
प्रदर्शन देख विश्वविद्यालय प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। उसके बावजूद छात्र अपनी को लेकर गेट पर प्रदर्शन करते रहे। विकास फागना ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी कॉलेज है वहां के छात्र असमंजस की स्थिति में है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। क्योंकि अभी तक पढ़ाई ऑनलाइन हुई है। विश्वविद्यालय के प्रशासन ने विकास फागना के नेतृत्व एक टीम को बुलाया और आश्वासन दिया है कि 29 नवंबर को बता दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मनीषा सिंह, पीयूष सिंह, मयंक, मोहित, विशाल, सुभाष, दिवांशु, प्रेरणा, लोकेश, अवदेश ,केशव, साहिल, अतुल, अंकित, पुनीत, निखिल, विवेक, ऋतिक, तुषार, संदीप, कुशल, हर्ष, आयुष, कपिल, रितेश, विशाल, सागर, केशव, नीरज, कृष्णा, नमन, नवीन, प्रीति आदि अन्य छात्र मौजूद थे।