फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी में बदली जा रहीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) को अत्याधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए चल रहा स्ट्रीट लाइट रेनोवेशन प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति जानने के लिए स्थानीय उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) राहुल अंतिल से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान जेई राहुल अंतिल ने परियोजना का विस्तृत ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि पूरे आईएमटी क्षेत्र में कुल 3,180 स्ट्रीट लाइटें हैं, जिन्हें नवीनतम ऊर्जा-सक्षम एलईडी तकनीक से बदला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और डार्क स्पॉट्स को रोशन करने के लिए आठ हाई मास्ट पोल पर 250 वॉट की कुल 48 फ्लड लाइटें भी लगाई जाएंगी। राहुल अंतिल ने बताया अब तक 1,423 पुरानी लाइटों को नई एलईडी लाइटों से बदला जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें