फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रात दो बजे बीके नागरिक अस्पताल पहुंचे सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा ने शनिवार देर रात करीब दो बजे बीके नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, वार्डों और अन्य विभागों का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत की तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। कुछ स्थानों पर लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, समय पर उपचार और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या मरीजों की शिकायत किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें