फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 28 से 30 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शूटिंग और ताइक्वांडो की होगी मेजबानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2025-26 का आयोजन 28 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा। खेल महाकुंभ के प्रथम चरण में सात जिलों को विभिन्न खेलों की मेजबानी सौंपी गई है। इसमें फरीदाबाद को दो प्रमुख खेलों शूटिंग और ताइक्वांडो की मेजबानी का दायित्व दिया गया है। इस आयोजन का प्रथम चरण पहले 11 से 13 जुलाई के बीच प्रस्तावित था, लेकिन अब इसकी तारीख में बदलाव करते हुए पुनः निर्धारित की गई है।

खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रतियोगिता स्थलों पर खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के सहयोग से निभाई जा रही है। आयोजन स्थल पर उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन भी भव्य रूप से किया जाएगा। शूटिंग और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से सैकड़ों प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी ने सभी स्कूलों, खेल अकादमियों और प्रशिक्षकों से अपील की है कि वे अपने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करें और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें