फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में दाखिले की तीसरी काउंसलिंग 22 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की तीसरी काउंसलिंग 22 जुलाई से शुरू की जाएगी। पहले और दूसरे चरण में सीट न मिलने वाले अभ्यर्थियों को अब एक और अवसर मिलेगा। संबंधित विभाग ने सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जिले की कुल नौ आईटीआई में इस सत्र के लिए 2,220 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक 700 से अधिक छात्रों का दाखिला हो चुका है। सबसे अधिक एनआईटी फरीदाबाद 220 आईटीआई में दाखिले हुए हैं। आईटीआई एनआईटी-5 के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि संस्थान में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें औद्योगिक संस्थानों में जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण का भी अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें