फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर मां पर किया हमला

Mon, 16 Jun 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बडेड गांव में एक कलयुगी पुत्र साबिर ने पत्नी मनीषा के साथ मिलकर अपनी मां जेनम पत्नी जोरमल की जमकर पिटाई की। बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोस के लोगों ने घायल महिला को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया जहां से उसे अधिक चोट लगने के कारण मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने महिला के पुत्र व उसकी पत्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बडेड गांव निवासी जेनम ने बताया कि उसके बेटे और उसकी पत्नी उसके साथ हमेशा झगड़ा करते हैं। 12 जून को उसकी पुत्रवधू मनीषा गालियां देने लगी। इसका विरोध किया तो मनीषा व साबिर दोनों तैश में आ गए और उन्होंने हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके 7830 रुपये मौके पर गिर गए जो आरोपियों के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें