फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमेरिका गए परिवार के घर से विदेशी मुद्रा व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने विदेशी मुद्रा व ज्वेलरी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के सेक्टर-21सी में अमेरिका गए परिवार के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। ताला तोड़कर विदेशी मुद्रा, ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोगों को वापस लौटने पर चोरी का पता चला। इसके अलावा शहर में दो अन्य जगह भी चोरी की वारदात हुईं । पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस को सेक्टर 21सी निवासी कुनाल बहल ने शिकायत दी है। इनका कहना है कि बच्चे अपने भाई नितिन बहन से मिलने व घूमने के लिए अमेरिका चले गए थे। कुनाल भी अपनी माता बीनू के साथ 30 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे यूएसए के लिए घर पर ताला लगाकर निकल गए। 14 जून की रात 8:30 बजे वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में लगे कैमरे चेक किए तो 12 जून की रात करीब एक बजे दो लड़के मुंह व सिर पर कपड़ा बांधकर घर में घुसे और करीब पौने तीन बजे तक चोरी करते रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार घर से ब्रास की दो मूर्तियां (गणपति, नटराज), करीब आधा किलो चांदी की पायल, सिक्के, प्लेट, कड़े, दो लेडीज घड़ियां, जापानी येन 35000, यूरो 250, दुबई की मुद्रा लगभग 200 दीरम, लैपटॉप, बैग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 50 के नोटों की गड्डी, किंगफिशर के बैग में सिक्के करीब 10000 चोरी कर ले गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हरिद्वार गई महिला के घर से नकदी चोरी

दूसरे मामले में विनय नगर अगवानपुर निवासी अस्मिता सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इनका कहना है कि 12 जून को परिवार के साथ हरिद्वार गई थीं। हरिद्वार से वापस आकर देखा तो मकान का ताला तोड़कर चोरी हो चुकी थी। आरोप है कि घर से सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा लगभग 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पल्ला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

लैपटॉप व लाखों रुपये चोरी, आरोपी गिरफ्तार
तीसरे मामले में फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली निवासी सुभाष ने पुलिस को शिकायत दी है। ये टाटा मोटर्स में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 15 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली मथुरा रोड स्थित आफिस का दरवाजा तोड़कर एक लैपटॉप और कैशियर रूम के लॉकर से करीब 102000 रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने मामले में आरोपी पलवल के यादुपुर गांव निवासी दीपक (22) को गिरफ्तार किया है। ये अब दौलताबाद गांव में रहता है। आरोपी सर्विस सेंटर पर सफाई का काम करता है। आरोपी से लैपटॉप, मोबाइल व 96 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें