फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रेफ की सभी सोसाइटियों को अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की तरफ से भरपूर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। यहां जो सोसाइटियां पानी की मास्टर लाइन से दूर हैं, वहां तक जल्द पेयजल लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद कुछ सोसाइटियों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ट्यूबवेलों से पानी दे रहा है। वही कुछ सोसाइटियों को रेनीवेल से पानी आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा पानी के बिल और इसका भुगतान की अभी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए बिल भुगतान आनलाइन होगा। इसके लिए पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिनके माध्यम से पानी की रीडिग सीधे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में जाएगी। इसके साथ ही जल्द सभी सोसाइटियों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। पिछले दिनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सभी विभागों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक की अध्यक्षता एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने की थी।
बैठक में कॉलोनाइजर व उनके प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कॉलोनाइजर व उनके प्रतिनिधियों ने बताया कि अभी तक उन्हें पेयजल कनेक्शन नहीं मिला है। कई जगह पानी की लाइनें नहीं है। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जल्द पानी की लाइनें डालने और पेयजल कनेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया। पेयजल चोरी रोकने के उद्देश्य से एफएमडीए वैध तरीके से पानी लेने वाले 50 कनेक्शनधारकों को विशेष रूप से सम्मानित भी करेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार नगर योजनाकार विभाग से लाइसेंसशुदा कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति अब एफएमडीए के पास है। बिल का भुगतान आनलाइन करना होगा। बैठक में सामने आया कि बीपीटीपी, ओमैक्स, पुरी और समरपाम जैसे कॉलोनाइजरों के पास भी पानी का कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में बेहतर पेयजल सप्लाई के लिए तैयारी की जा रही है। सोसाइटियों में जल्द पानी के मीटर लगाए जाएंगे। पेयजल सप्लाई से लेकर बिल भरने तक की व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। लोगों को बिल भरने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें