फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी देश का दूसरा प्रदूषित शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी 167 शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर जिला, बहादुरगढ़ पहले स्थान पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दीपावली से पहले एक बार फिर स्मार्ट सिटी की हवा भीषण प्रदूषित होने लगी है। रविवार को फरीदाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी 167 शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर चिन्हित किया गया। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 270 दर्ज किया गया। 281 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ बहादुरगढ़ पहले स्थान पर रहा। ऐसे में नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण के के इंतजाम धरे रह गए ।

प्रदूषित हवा के कारण दिन भर लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। लोग गले में खराश की समस्या से जूझते रहे। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की तरफ से शहर में ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू हैं। इसके तहत नगर निगम ने शहर में प्रदूषण से निपटने के लिए करीब 40 टीमें बनाई हैं। छह एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। एंटी स्मॉग गन की गाड़ियां भी उपलब्ध हैं। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से कंपनियों की नियमित रूप से जांच के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। लेकिन, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। स्विपिंग मशीन से किसी भी रोड की काेई सफाई नहीं हो रही। शहर की सभी सड़कों पर धूल की भरमार है। टूटी सड़कों पर पेंच वर्क तक नहीं हो रहा है।

रविवार को शहर में कहीं भी नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दिया। यही वजह है कि शहर की हवा में लगातार जहर घुल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से रविवार को जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। यह देश के 167 शहरों में दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर बना।
विज्ञापन


हरियाणा का ही बहादुरगढ़ जिला देश में सबसे प्रदूषण शहर रहा। यहां का एक्यूआई 281 दर्ज किया गया। तीसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा रहा। यहां का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें