फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बल्लभगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। रविवार को एक बार फिर बल्लभगढ़ की हवा देश में सबसे प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 रहा। इस कारण सुबह से ही लोगों की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। इससे दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा में जहर घुल रहा है। आसमान में हर समय हवा का गुबार छाया रहता है। रविवार को भी हवा के बहुत खराब रही। हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से दिनभर लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन और सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा। तीन दिन से जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी की सूची के अनुसार को शुक्रवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 दर्ज किया गया था।
शनिवार को 330 और रविवार को 304 दर्ज किया। जो देश भर में सबसे ज्यादा है। वहीं फरीदाबाद की बात करें तो शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 205, शनिवार को 211 और रविवार को 179 दर्ज किया गया है। यदि क्षेत्रों की हिसाब से बात करें तो एनआईटी क्षेत्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 182, सेक्टर-30 में 194, सेक्टर-16ए में 186 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदूषण रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे है। निर्माण कार्यों वाली जगहों पर पानी छिड़काव करने के आदेश दिए गए है। इसके साथ खुले में कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें