फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिलेभर में रविवार को रक्षाबंधन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त पर भाइयों के माथे पर चंदन का टीका कर उनको राखी बांधी। साथ ही उनको मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपने बहनों को उपहार और नकदी दी। इसके अलावा जो भाई अपने बहनों से दूर थे उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से राखी के त्योहार को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। राखी पर सुबह से ही शहरों और गांवों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। त्योहार के मद्देनजर बहनें भाइयों के घरों पर राखी बांधने पहुंची। कई भाई भी बहनों के घर रक्षा का वचन देने पहुंचे। दूरदराज के इलाकों से आने वाली भाइयों को बहनों से समय से घर पहुंचकर राखी बांधी।
जमकर हुई घेवर की खरीदारी
रक्षाबंधन पर घेवर का अपना ही महत्व है। इसकी झलक शनिवार देर शाम से शहर में दिखाई दी। वहीं, रविवार को भी मिठाइयों में घेवर की भारी खरीद हुई। लोग मिठाइयों की दुकान पर खड़े रहे। लोगों की भीड़ को देखते हुए कई दुकानदारों ने टोकन सिस्टम से व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

हालांकि इस बार मिठाइयों की ऑनलाइन खरीद भी खूब हुई। मिठाई की ऑनलाइन खरीद का विकल्प लगभग हर दुकानदार ने खुला रखा। इस बार खास बात थी कि फोन-पे, जी-पे जैसे ई-वॉलेट के साथ ई-कॉमर्स ऐप की ओर से घेवर की अलग-अलग वैरायटी लोगों को घर बैठे ही सर्व की गई। इसमें सेवइयों वाला घेवर, खोया घेवर, पनीर घेवर, फीका घेवर, केसर खास, पोटली घेवर खास रहे। एनआईटी स्थित नेहरू ग्राउंड में स्थित बिकानेर स्वीट्स के संचालक ने बताया कि इस बार ई-वॉलेट पर नियर स्वीट शॉप के जरिये भी लोग ऑनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं। ग्राहक रक्षाबंधन पर सबसे अधिक घेवर की खरीद कर रहे हैं। हालांकि अन्य मिठाइयों की भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें