फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं जब्त

विज्ञापन
फरीदाबाद सिरोही गांव के बस अडडा पर मेडिकल स्टोर में छापेमारी करती खादय एवं ओषधी प्रशासन की टीम । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव सिरोही में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर सोमवार दोपहर औषधि नियंत्रण विभाग ने छापामारी कर सभी दवाएं जब्त कर ली। विभाग को सूचना मिली थी कि सिरोही गांव में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चल रहा है। सोमवार को विभाग की टीम ने छापामार करीब 80 प्रकार की दवाएं सील कर दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ औषधि नियंत्रक करण गोदारा ने बताया कि दवाओं के अवैध करोबार की उन्हें शिकायत मिली थी। ऐसे में उन्होंने टीम बनाकर छापेमारी की। इस टीम में औषधि नियंत्रक अधिकारी पूजा चौधरी और संदीप गहलान भी साथ थे। धौज थाने से पुलिस सहायता के साथ सिरोही गांव के बस स्टैड पर चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच की गई। टीम ने स्टोर संचालक से दवा बेचने के लिए कानूनी लाइसेंस की मांग की। इस दौरान स्टोर संचालक न तो दवाओं की खरीद-बिक्री का हिसाब दे सका न ही लाइसेंस। गोदारा ने बताया कि ऐसे में सभी दवाओं को सील कर दिया गया है। कस्टडी आर्डर पर संचालक के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें