फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी की चाकू से गोंद कर हत्या

विज्ञापन
मृतक दयानंद की फाईल फोटो । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी व दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा को चुनौती देकर मौके से भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में पूरी रात शहर की खाक छानती रही, मगर अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित किसान भवन के पास हुई। सुभाष नगर कॉलोनी में रहने वाला दयानंद एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे दयानंद अपने बेटे दीपक (18) और शैलेंद्र (23) के साथ सब्जी खरीदने के लिए मंडी जा रहा था। मंडी के पास ही स्थित किसान भवन के पास जैसे ही तीनों लोग पहुंचे, एक कार में सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी दयानंद ने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाशों ने चाकू निकाल लिए और दयानंद पर टूट पड़े। बीचबचाव करने वाले दयानंद के साले शैलेंद्र व बेटे दीपक पर भी बदमाशों ने चाकू से हमला किया। इससे दीपक को माथे पर चोट आई है। दयानंद की गर्दन पर भी चाकू का घाव था। गंभीर रूप से घायल दयानंद को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बदमाश अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
घायल दीपक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के दीभा हमीदपुर गांव के रहने वाले हैं। वह पिता व मामा के साथ सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार 6 बदमाशों ने किसान भवन के समीप रोक कर पैसे व मोबाइल फोन मांगने लगे। विरोध जताने पर मारपीट शुरू कर दी। चाकू से वार में गर्दन की नस कट गई। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में रात में भी काबिंग की गई, मगर उनका सुराग नहीं लगा। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें