फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला गुजरान में कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगला गुजरान निवासी रविंदर भड़ाना ने पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी चलाता है। कुछ दिन पहले नंगला गांव के धीरज, कल्लू, कपिल व गजराज के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इस मामले में राजीनामा हो गया था। आरोप है कि चारों युवक समझौते के बाद भी रविंदर से रंजिश रखते रहे। सोहना रोड के पास उसकी दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को दुकान के सामने कुर्सी पर बैठा था। उसी समय धीरज मोटरसाइकिल पर वहां आ गया।
उसके पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लड़के और थे। आरोप है कि धीरज ने रविंदर के ऊपर गोली चला दी। गोली पेड़ में जा लगी। रविंदर भागने लगा। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे युवक ने भी रविंदर पर गोली चला दी, जो उसके कान के पास से निकल गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें