फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लालच के जाल में फंसे सात लोग, एक करोड़ गंवाए

Tue, 12 Dec 2023 11:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्यादा मुनाफा, घर बैठे कमाई, बीमा के कम भुगतान में ज्यादा रिटर्न जैसे प्रलोभन बने ठगों के हथियार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठग आजकल लोगों को पैसे कमाने के नए-नए सब्जबाग दिखाकर लोगों को ठग रहे हैं। इस लालच में फसकर लोग बस अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। ठगी से पहले आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा कमाई, घर बैठे पैसा कमाना और बिना मेहनत के पैसे कमाने की स्कीम का लालच देते हैं। शुरूआत में लोगों को कुछ पैसे की कमाई भी कराते हैं। जब पीड़ित उनके जाल में फंस जाता है तो खाता खाली कर देते हैं। पिछले 24 घंटे में साइबर थानों में सात से आठ लोगों के एक करोड़ कीमत से अधिक राशि के ठगी के केस दर्ज किए हैं।
वीडियो को शेयर और लाइक से पैसे कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 16 लाख ठगे

वीडियो को लाइक, शेयर और टास्क पूरा करने के नाम पर एक व्यापारी से ठगों ने 16 लाख रुपये की ठगी की गई। उसे पहले 150 रुपये का भुगतान करके लालच दिया गया। रसूलपुर रोड पलवल निवासी कैलाश चौहान ने बताया उनका रसोई उपकरण सेवा का कारोबार है। 31 मार्च को उनके पास व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब के माध्यम से ज्यादा पैसे कमाने के बारे में बताया। इसके लिए प्रसिद्ध यूट्यूब/ब्लॉगर के प्रशंसकों को बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने में मदद करनी थी। इस कार्य के लिए उनको प्रति 50 रुपये का भुगतान का प्रलोभन दिया गया। तीन यू-ट्यूब चैनलों को सबस्क्राइब व लाइक करने के बाद आरोपी ने उनके खाते में 150 रुपये मुनाफे के भेज दिए। उसके बाद उनको विभिन्न प्रकार के समूह, टास्क व मुनाफे का लालच देकर 16 लाख 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। एडवांस प्लेसमेंट टास्क के नाम पर उनको 30 प्रतिशत का ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-81 निवासी एक कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया कि नेहरू ग्राउंड में उनकी कंपनी है। 21 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को गुजरात निवासी अरसद कालवा बताते हुए कहा कि वह उनकी कंपनी के लिए कच्चा माल सस्ते दाम पर भेज देगा। आरोपी के सस्ते ऑफर से वह प्रेरित होकर कारोबारी ने उसे 19 लाख रुपये के कच्चे माल का आर्डर दे दिया। एडवांस में 10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
तीसरे मामले में पल्ला निवासी एक युवती ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया जालसाजों ने यूट्यूब पर सबस्क्राइब करने का झांसा देकर उनसे करीब 10.45 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसा मांगने पर आरोपी धमकाते हैं। इसी तरह सेक्टर-78 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पार्ट टाइम जॉब करने का झांसा देकर उसके साथ ठगी कर दी। आरोपियों ने यूट्यूब पर सबस्क्राइब करने का झांसा देकर शुरूआत में कुछ पैसे भेजे। फायदा होता देख वह ठगों के जाल में फंसता चला गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर उसमें खेलने की बात कहकर आरोपियों ने उससे 14.53 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक अन्य मामले में सेक्टर-34 निवासी युवक के साथ ठगों ने व्हाट्सऐप कॉल कर उन्हें पार्ट टाइम जॉब करने का झांसा दिया। इन्हें भी यूट्यूब वीडियो के एक सब्सक्राइब पर उसे 50 रुपये देने का वायदा किया गया। थोड़े पैसे देने के बाद आरोपियों ने उससे 16.42 लाख रुपये ऐंठ लिए। झाड़सेंतली निवासी एक व्यक्ति से दिसंबर-2020 से अप्रैल-2023 तक करीब 14 लाख रुपये ठग लिए गए। बल्लभगढ़ साइबर क्राइम थाना पुलिस को पीड़ित ने बताया जालसाजों ने यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करने पर रोजाना 2100 रुपये कमाने का लालच देकर 15.86 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
एसीपी साइबर अपराध अभिमन्यु गोयत का कहा है लोगों को ठगों की चाल समझने की जरूरत है। साइबर अपराध से बचने का जागरूकता से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। बिना मेहनत के कोई भी आपको कमाई नहीं कराकर दे सकता। लोग लालच में आकर अपनी जमा पूंजी भी गंवा बैठते हैं। किसी भी तरह के प्रलोभन में आने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लेने या किसी जानकार से बातचीत कर लेने पर हजारों लोग ठगी के शिकार होने से बच भी चुके हैं। आमजन किसी भी समय अपने संबंधित साइबर थाना में जाकर साइबर अपराध के बारे में जानकारी ले सकते हैं। खाते से पैसे निकलने के तीस मिनट के अंदर 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें