फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क का निर्माण कार्य पूरा, अब इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम शुरू

Tue, 12 Dec 2023 11:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहर पर आठ करोड़ रुपये की लागत से बनी सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब नहर वाली सड़क की ग्रीन बेल्ट पर इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम नहर किनारे सेक्टर-तीन की ओर दिल्ली-आगरा हाईवे-19 से लेकर बाईपास (निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे) तक चार लेन की सीमेंट सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। यह सड़क बाईपास सड़क से सिही गांव के पुल तक और सेक्टर-चार पुल से दिल्ली-आगरा हाईवे-19 तक बनाई गई। इस सड़क के बनने से सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 2, सीही गांव, चावला कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ है। यह सड़क सिंचाई विभाग द्वारा 8 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। नहर के साथ वाली सड़क की ग्रीन बेल्ट पर अब इंटर लॉकिंग टाइल्स को लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद सड़क काफी 5 फीट के करीब चौड़ी हो जाएगी और वाहन सुरक्षित तरीके से आवागमन कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स के लगाने के बाद लोगों के द्वारा कूड़े सड़क किनारे नहीं फेंका जाएगा। जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर अरविंद ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें