फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के गंभीर मरीजों ने बढ़ाई विभाग की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भले ही लगातार सुधार देखने को मिल रहा है लेकिन गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में करीब 70 मरीजों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं रोजाना एक हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। वहीं तीन दिन में चार मौतों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिले में रोजाना साढ़े चार हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। रोजाना एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की जा रही है। हालांकि ठीक होने वाले मरजों का आंकड़ा नए मरीजों के मुकाबले काफी ज्यादा है लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 15 जनवरी तक 161 लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि 8879 मरीज होम आइसोलेशन में थे। इनमें 28 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर 28 मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आठ मरीज वेंटिलेटर पर थे। शनिवार को अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गई है। इनमें 43 मरीज ऑक्सीजन पर और 43 मरीजों को आईसीयू में रखा गया। सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं और दो मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

1030 नए मरीज मिले, दो की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना के 1030 नए मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही 1109 मरीजों को ठीक होने पर स्वस्थ घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 65 साल के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई है, जिन्हें कोरोना संक्रमण के साथ गंभीर अस्थमा की शिकायत थी। वहीं, 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है, जिन्हें कोरोना संक्रमण के साथ हृदय संबंधित बीमारियां थी। पिछले तीन दिनों में जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस महीने में अभी तक 7 कोरोना संक्रमितों के मरने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। अभी तक जिले में 724 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिसमें से 550 को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी।
सक्रिय मामलों की संख्या 11537
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 11537 रह गई है। इनमें से 229 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 11308 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 43 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 मरीज आईसीयू में दाखिल हैं, जिनमें से 7 वेंटिलेटर पर हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 89 के करीब बना हुआ है। शनिवार को 3945 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3275 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। डॉ. राम भगत ने शहर वासियों से मास्क लगाने की अपील है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है इसलिए घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और दो गज की दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें