अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले माह मंत्री विपुल गोयल ने मुलाकात की थी। मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम से बात करने व उनका मुद्दा उठाने की बात कही थी।
सफाई कर्मचारी संघ के नेता नरेश ने नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम 18 अक्टूबर को सीएम के कैंप ऑफिस पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही वहां पर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। इसके अलावा दो दिन भूख हड़ताल पर बैठेंगे व दो दिनों तक हम काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।