फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल के पास बनेगी नई सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-3 क्षेत्र में डीएवी कॉलेज से लेकर मेट्रो मोड़ तक किया जाएगा निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 क्षेत्र में डीएवी कॉलेज से लेकर मेट्रो मोड़ तक ईएसआईसी अस्पताल के साथ लगती सड़क अब पूरी तरह से नई बनेगी। नगर निगम ने इस दिशा में कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है । जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह सड़क निर्माण आमजन खासतौर पर अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। इस कार्य पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

एनआईटी-3 क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की हालत जर्जर थी। गड्ढों और संकरी सड़क के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, बल्कि मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी खासी दिक्कत होती थी। विशेष रूप से बरसात के दिनों में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता था जिससे एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी। अब इस मार्ग को चौड़ा कर मजबूत और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ईएसआईसी अस्पताल, डीएवी कॉलेज व आसपास के रिहायशी सेक्टरों और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाली यह सड़क इलाके की प्रमुख लाइफलाइन है। यहां से हजारों लोग रोजाना अस्पताल, कॉलेज व ऑफिस जाते हैं। सड़क के निर्माण से ट्रैफिक जाम कम होगा और सफर सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। वहीं एंबुलेंस सेवा भी अब अधिक तेजी और आसानी से अस्पताल तक पहुंच पाएगी, जिससे इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को जीवन रक्षक लाभ मिलेगा।

सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। सड़क पर नालियों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही फुटपाथ और सड़क किनारे की मरम्मत भी योजना में शामिल है।

जलभराव व गड्ढों से राहत मिलने पर नहीं लगेगा जाम

इस मार्ग को दोबारा से नया रूप दिया जाएगा इसके चलते जर्जर सड़क व गड्ढों से निजात मिलेगी। बारिश के दिनों में अक्सर यहां जलभराव हो जाता है और गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम हो जाती है। सुबह व शाम के समय यहां पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। सड़क बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इस मार्ग को बनाने के लिए प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले कुछ माह में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें