फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आधे घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न, बल्लभगढ़-बाटा-अजरौंदा पर भारी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, गंतव्य तक जाने के लिए जूझते रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में आधे घंटे हुई तेज बारिश में नगर निगम, एनएचएआई और एफएमडीए के जलभराव से निपटने के दावे पानी में धुल गए। बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। सबसे ज्यादा खराब हालत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बल्लभगढ़, बाटा, अजरौंदा चौक पर देखने को मिली। सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। आलम यह था कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। जलभराव के कारण जाम लगने से लोगों काे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को जिले में 16.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
जिले में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आफत भी खड़ी हो गई है। बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। इससे जहां सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम तक हालात नहीं सुधरने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हाईवे स्थित बल्लभगढ़ चौक, बस स्टैंड में जलभराव होने से यात्रियों को बस पकड़ने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

-
पानी में धुले निगम के दावे
शहर में बड़े नाले, सीवर लाइनों आदि की समय पर सफाई का काम नगर निगम को करना होता है। बारिश से पहले नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। बृहस्पतिवार हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। रुक-रुक कर हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। क्षेत्र में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण डबुआ कॉलोनी की मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। वहीं हाईवे के चौक-चौराहों पर पानी भरा होने से ट्रैफिक धीमा रहा। दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।

ऑटो चालकों ने 60 फीट रोड जाने से किया इन्कार
कॉलोनी से सेक्टर-50 का तमगा हासिल किए डबुआ कॉलोनी के लोग खुद को सेक्टरवासी तो कहने लगे हैं, लेकिन समस्याएं यहां गांव से बदतर बनी हुई हैं। मूसलाधार बारिश के कारण डबुआ 60 फीट रोड पर जलभराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। बीके चौक, नीलम चौक, एक नंबर आदि जगहों से डबुआ जाने वाले ऑटो चालकों ने किनारा कर लिया। कुछ ऑटो चालकों ने गंतव्य तक जाने के लिए दोगुने से अधिक किराये की मांग की।

इन सड़कों पर जलभराव से हालत खराब
सेक्टर-10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक से सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-7 और 9 की हुडा मार्केट, सेक्टर-9 व 10 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, सौ फुटा रोड और बल्लभगढ़ शहर स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया। सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


सभी पंप सेट चालू, जल्द निकल जाएगा पानी
पानी निकासी के लिए सभी डिस्पोजल चालू हैं। हाईवे पर टैंकर के अलावा पंप सेट लगाए गए हैं। जिन जगहों से पानी नहीं निकला उनकी कर्मचारियों को भेज कर जांच कराई जा रही है। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

कहां कितनी हुई बारिश
फरीदाबाद - 17 एमएम
तिगांव - 15 एमएम
बल्लभगढ़ - 25 एमएम
मोहना - 15 एमएम
दयालपुर - 10 एमएम
बड़खल - 10 एमएम
धौज - 32 एमएम
गौंछी - 5 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें