फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर- 29 में खारे पानी की समस्या से जूझ रहे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खारे पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके चलते निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को खारे पानी के चलते घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही है। पानी पीने योग्य नहीं है, जिसके चलते लोगों को टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक यादव ने बताया कि खारे पानी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पेयजल समस्या के कारण महिलाओं को कपड़े धोने, बर्तन धोने व खाने बनाने में अधिक समस्या हो रही है। सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोगों व स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य पर जाने में देरी होती है। लोगों को सुबह के समय टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। प्रतिदिन टैंकरों पर निर्भर होने से लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी संजय, मुकेश और जगदीश ने बताया कि निवासी सुबह उठकर पानी की व्यवस्था करते हैं। प्रशासन को इस बारे में पूर्ण रूप से जानकारी है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें