फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के तीन विद्यालयोंं को मिले मुखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के तीन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नई पदोन्नति सूची के तहत जिले के तीन शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार तिलपत राजकीय स्कूल में कार्यरत रजनी को पदोन्नति देकर बल्लभगढ़ के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-2 में प्रधानाचार्या का दायित्व सौंपा गया है। इनके अलावा ऊंचागांव स्कूल के शिक्षक विवेक रत्न गौड़ को मिर्जापुर के राजकीय विद्यालय का नया प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि प्रिंसिपल के पद रिक्त होने के कारण स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने, शिक्षकों की गतिविधियों पर नजर रखने और कार्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति से स्कूलों का शैक्षणिक माहौल सुधरेगा। वहीं प्रशासनिक कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें