फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राण प्रतिष्ठा- लोगों को लुभा रही श्वेषा की बनाई प्रभु श्रीराम की रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में बनाई रंगोली, गुरुग्राम में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में करती हैं कार्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सेक्टर-3 स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुरुग्राम से आई श्वेषा शर्मा ने अपनी रंगोली से सबको मुग्ध कर दिया। मंदिर में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और हवन के बीच राम-सीता की यह रंगोली भीड़ में अलग नजर आई।
विज्ञापन



श्वेषा गुरुग्राम में एचआर एडमिन के तौर पर काम करती हैं, जो मुख्य रूप से मेकअप आर्टिस्ट हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्वेषा ने खाटू श्याम मंदिर में रंगों के माध्यम से राम-सीता के चित्र को खूबसूरती से उकेरा, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और रंगोली के साथ सेल्फी भी ली। श्वेषा ने बताया कि नौकरी के साथ-साथ चित्रकला व रंगोली में उनकी काफी रूचि है और उन्होंने पार्ट टाइम के तौर पर इस काम को जारी रखा है। ऐसे मौकों पर जोर-शोर से भाग लेना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें