फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बस में फोन भूल गई थी युवती चालक व परिचालक ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बस में सफर करने के दौरान एक युवती जल्दबाजी में अपना मोबाइल बस में ही भूल गई। बस के चालक व परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सोमवार को यात्री का फोन लौटा दिया। चालक सच्चे सिंह व परिचालक राजेंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह डिपो से पंचकूला के लिए बस लेकर रवाना हुए थे। दिल्ली से कुछ सवारियां पंचकूला के लिए बैठी थीं, जिसमें पूजा नाम की यात्री भी शामिल थी। जीरकपुर में बस से उतरने की जल्दबाजी में पूजा का फोन बस में गिर गया। कुछ दूर जाने के बाद परिचालक राजेंद्र ने देखा की एक फोन की घंटी बज रही है। फोन उठाने पर युवती ने बताया कि उसका मोबाइल बस में गिर गया। राजेंद्र और चालक सच्चे सिंह ने पंचकूला के डिपो में युवती को बुलाकर फोन वापस दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें