फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कई इलाकों में अब भी भरा है बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों और गलियों में पानी भरे होने से यातायात बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है। रविवार शाम तक भी कई जगहों पर पानी पूरी तरह नहीं निकला, जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं। सड़कों और गलियों में भरे पानी के कारण यातायात बाधित है। वहीं कीचड़ और फिसलन के चलते वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।

शहर के बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी, बाटा चौक, ट्रांसपोर्ट नगर और कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी रुकने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। कई जगहों पर जलभराव इतना ज्यादा है कि दोपहिया वाहन चालक चालकों को पास करने में पसीने छूट गए। वहीं, फिसलन के कारण कुछ स्थानों पर हादसे भी सामने आए हैं, हालांकि किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार भी हो रहे प्रभावित
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था ठीक होती तो बारिश रुकने के कुछ घंटों में पानी निकल जाता लेकिन पानी का लंबे समय तक जमा रहना नगर निगम की लापरवाही को उजागर करता है। जलभराव के कारण दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। पानी और कीचड़ से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा लंबे समय तक पानी रुकने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों को मच्छरों के पनपने का डर सताने लगा है। पिछले साल भी ऐसे हालात में डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़े थे। कई लोगों ने निगम से तुरंत जल निकासी और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर प्रमुख सड़कों से पानी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें