फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा बरसात का पानी, 24 घंटे बाद भी नहीं बदले हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 इलाके के लोग बारिश के कारण घरों में पानी घुसने की समस्या से काफी परेशान हैं। हल्की बूंदाबांदी होने पर इलाके की सड़कें तालाब बन जाती हैं। सेक्टर की आरडब्ल्यूए का कहना हैं कि वह नगर निगम से इलाके में जलभराव होने की समस्या की शिकायत कर चुके है, लेकिन विभाग की ओर से समस्या के समाधान के कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

वैसे तो बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है लेकिन सेक्टर-3 में पानी भरने की समस्या काफी बुरे हालत बने हुए है। इलाके में बारिश होने के दो दिनों होने के बाद इलाके में जलभराव बना रहता है। जिसमें वाहन चालक को दूर पैदल राहगीर को निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना हैं कि इलाके में सीवर जाम पड़े हुए हैं। हल्की सी बारिश होने पर इलाका तालाब बन जाता है और लोगों की घरों में पानी घुस जाता है। वहीं, अब लोगों का इलाके में रहना भी अब मुश्किल हो गया है।
वर्जन-
सेक्टर में कुछ दिनों गोदाम के लिए मकान किराए पर लिया था, लेकिन दो दिनों की बारिश में कमरे में पानी घुस गया। लाखों रुपये का सामान पानी में भीगकर बर्बाद हो गया। ऐसा लगता हैं कि इलाके में गोदाम लेकर बड़ी गलती की। - मोहित कुमार, निवासी
विज्ञापन

आए दिन बारिश होने पर जलभराव होने की समस्या पैदा रहती है। सीवर जाम हुए पड़े है। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। काफी परेशान हो चुके है। - सुखपाल सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें