फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी करवा सकती हैं टीकाकरण : सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, अब गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी कोविड-19 का टीकाकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं और नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली डोज जरूर लें।
84 दिनों के अंतराल पर दूसरी डोज लेना भी सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन ने कहा कि वैक्सीन के संदर्भ में सोशल मीडिया में प्रचारित भ्रांतियों पर ध्यान न दें। वैक्सीनेशन के लिए दी जा रही कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही बीमारी से लड़ने में प्रभावी हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा जताया जा रहा है। ऐसे में इन सब सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज छांयसा, बीके सिविल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने के अंदेशे के चलते शिशु आईसीयू वार्ड बनाए गए हैं। बच्चों की देखरेख के लिए स्वास्थ्य स्टाफ की विशेष ट्रेनिंग भी करवा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें