फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को घर के पास ही मिलेंगी खेल की बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के सभी खेल स्टेडियम और खेल परिसर का जियो सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जिस क्षेत्र में इसकी कमी पाई जाएगी वहां के खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला लिया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर 15 दिनों में मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है जिससे कि खिलाड़ियों को घर के पास ही बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कई योजनाएं तैयार की गई हैं जिससे खिलाड़ी प्रदेश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक झटक सकें। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, इसे पहचान कर निखारने की जरूरत है। इसके लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और कोच की जरूरत है। इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मालूम हो कि इसे अंतिम रूप देने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों की पंचकूला में बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें खेल के सामान की कमी को तुरंत प्रभाव से दूर करने का निर्देश दिया गया था। वहीं, बेहतरीन खिलाड़ियों पर नजर रखने को कहा गया था।
विभाग की ओर से स्टेडियम का जियो सर्वे कराया जा रहा है। इसके साथ ही अगर किसी क्षेत्र में स्टेडियम की कमी है, तो उसे भी दूर किया जाएगा। इस संबंध में विभाग की ओर से जानकारी मांगी गई है। उसे जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें