फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से सवा लाख ठगे, लॉकडाउन के बाद से बेरोजगार था पीड़ित, मामला दर्ज

विज्ञापन
One and a half lakh cheated the youth by giving a fake appointment letter, the victim was unemployed after the lockdown, case registered
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उससे सवा लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवक को एक कंपनी के सेल्स विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया था। इसके बाद अन्य युवकों को नौकरी दिलाने के लिए उसके दोस्तों से भी ठगी कर ली। युवक ने केस दर्ज कराया है। बल्लभगढ़ के गांव डीग निवासी प्रवीण ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में बेरोजगार था। जनवरी 2021 में मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था। उसी समय ‘अपना’ नाम से एक ऐप का विज्ञापन आया। जिसके माध्यम से नौकरी पाने का अवसर दर्शाया गया। नौकरी पाने के लिये उसने एप डाउनलोड कर नौकरी के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

प्रवीण से ऑनलाइन परीक्षा ली गई। कई दिनों तक अलग-अलग लोगों ने उसे फोन कर आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मंगाए। ठगों ने उसे एक फाइनेंस कम्पनी का नियुक्ति पत्र भेजा। प्रवीण को विश्वास हो गया कि नौकरी पक्की है। ठगों ने उसे जीवन ज्योती कंसलटेंसी सर्विसेस (ओपीसी) प्रा. लि. के कामकाज से संबंधित जानकारी दी। ठगों ने कहा आपको ऋण विभाग में रखा गया है। ऋण के लिए ग्राहक लाने हैं। ग्राहकों को ऋण देने के लिए उनका आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, फोटो, खाली कागज पर हस्ताक्षर, 5500 रुपये फाइल चार्ज और ईसीएस फॉर्म भर कर लेने हैं। प्रवीण ने अपने दोस्त व जानकारों को ऋण के लिए तैयार किया और फाइल चार्ज के रूप में करीब सवा लाख रुपये लेकर ठगों के खाते में जमा करा दिए। ठगों ने दो ग्राहकों से उनके ऋण की किस्त एडवांस में जमा करा ली। शक होने पर प्रवीण ने आरोपियों से इस बारे में फोन पर बात की। उन्होंने फोन बंद कर लिया। प्रवीण ने आरोपियों द्वारा दिए नोएडा के पते पर जाकर देखा। वहां एक निर्माणाधीन इमारत थी। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
एटीएम कार्ड बदलकर महिला से एक लाख ठगे
फरीदाबाद। एटीएम से पैसे निकालने गई एक महिला से ठगों ने कार्ड बदलकर दूसरे एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। मेवला महाराजपुर निवासी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि एक कंपनी में काम करती है। उसका बैंक खाता केनरा बैंक दिल्ली में है। तीन दिसंबर सुबह करीब 11 बजे वह एटीएम मशीन से पैसे निकालने गई थी। पैसे निकालते समय उसका कार्ड मशीन में फंस गया। उसने वहां खड़े दो लड़कों से मदद मांगी। इस दौरान कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। बाद में उसके खाते से करीब 1 लाख रुपये निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें