फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर महिला से अश्लील हरकत, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी की टीम ने छेड़छाड़ के आरोप में पर्वतीय कॉलोनी निवासी शीशपाल (43)
विज्ञापन

को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सड़क पर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया ने बताया कि रविवार को आरोपी शीशपाल ने सड़क से गुजर रही एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने बताया कि वह गली से गुजर रही थी। आरोपी सामने की तरफ से आ रहा था। महिला के पास आते ही उसने गर्दन पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने बचाव के लिए आरोपी को धक्का दे दिया। आसपास के लोगों को देख आरोपी भाग गया। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें आरोपी छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। वह डबुआ पाली रोड पर स्थित एक कंपनी में लोहा गलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें