फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एलईडी स्क्रीन पर मिल सकेगी प्रदूषण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी )। स्मार्ट सिटी में लोगों को वायु प्रदूषण, मौसम व यातायात की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए शहर के करीब एक दर्जन स्थानों पर वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) सिस्टम लगाने की तैयारी है। इस परियोजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को रियल टाइम एक्यूआई की जानकारी मिलेगी। यह एक प्रकार से एलईडी स्क्रीन होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के प्रयासों से भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। पिछले साल सर्दी के मौसम में शहर में वायु प्रदूषण चरम पर था। इससे करीब 28 लाख लोग प्रभावित हुए थे। प्रदूषण की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार नगर निगम को इससे जुड़े कदम उठाने में आर्थिक मदद कर रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत प्रदूषण के अलग-अलग मदों पर करीब 39 करोड़ रुपये नगर निगम को मिले हैं। इसी के तहत शहर में वायु प्रदूषण के जानकारी देने के लिए वीएमडी सिस्टम लगाने की तैयारी है। निगम की योजना है कि लोगों को वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी आसानी से मिलनी चाहिए ताकि सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन कर सकें। अभी एक्यूआई की जानकारी ऑनलाइन लेनी पड़ती है।
निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में करीब 10 से 12 स्थानों पर यह सिस्टम लगाने की योजना है। उनका कहना है कि यह एक प्रकार से एलईडी स्क्रीन होगी जो पोल और सरकारी भवनों पर लगाई जाएगी। इस पर एक्यूआई समेत अन्य जरूरी मैसेज प्रदर्शित होंगे। वहीं, निगम द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) दिल्ली से प्रदूषण के कारणों और रोकने समेत अन्य उपायों पर अध्ययन करा रहा है। इससे रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी से प्रदूषण की सही तस्वीर सामने आएगी। अध्ययन में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजनाओं के सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मौसम और यातायात का भी पता चलेगा
नगर निगम का मानना है कि वीएमडी के माध्यम से एक्यूआई के अलावा मौसम, यातायात, सरकारी योजनाओं समेत अन्य की जानकारी दी जा सकेगी। इसे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेडेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से संचालित किया जाएगा। वीएमडी की 4जी व 5जी नेटवर्क से कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन

संभावित जगहें
-बाटा से हार्डवेयर चौक (एनएच पर)
-गुरुग्राम कैनाल से बल्लभगढ़ चौक
-सोहना टी प्वाइंट बल्लभगढ़
-अनाजमंडी बल्लभगढ़
-सेक्टर-28/29 से सब्जीमंडी क्रॉसिंग
-एनआईटी 1 व 2 क्रॉसिंग
-ईएसआई चौक
-बड़खल चौक (एनएच पर)
-नीलम-अजरौंदा चौक
प्रदूषण को लेकर उठाए गए कुछ कदम
1. शहर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए ग्रीन बेल्ट व डिवाइडर पर पौधे लगाए जा रहे हैं। करीब दो करोड़ खर्च होंगे।
2. निगम पांच एंटी स्मॉग गन के साथ दो बड़ी एंटी स्मॉग गन लेने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
3. प्रदूषण के बारे में जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।
4. मलबा निस्तारण का प्लांट लग चुका है, इससे टाइल्स समेत अन्य उत्पाद बनेंगे।
5. नगर निगम ने 22 ट्रैक्टर लिए हैं। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टैंकर की मदद से सड़कों से धूल उठाने, बागवानी समेत पानी का छिड़काव किया जाएगा।
6. टेरी को शहर में प्रदूषण के कारणों का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में वीएमडी लगाने की योजना है। इससे लोगों को रियल टाइम हवा की गुणवत्ता की जानकारी मिल सकेगी।
- नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें