फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासे से गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या

विज्ञापन
मृतका कमलदीप की फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में सुबह करीब 11 बजे आठ माह की गर्भवती महिला की दाव (गंडासे) से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतका के पति की पहली पत्नी के भाई ने हत्या की है। थाना सारन प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पति रवि ने साल 2015 में पलवल के औरंगाबाद निवासी माया से शादी की थी। करीब दो साल बाद दोनों में अनबन रहने लगी। इसके बाद से माया अपने मायके में ही रह रही थी। मृतका के परिजनों का दावा है कि रवि ने कमलजीत कौर (22 ) से कोर्ट में शादी की थी। इस बात से नाराज युवक ने अपने जीजा की दूसरी पत्नी को शुक्रवार सुबह मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने थाने में सरेंडर कर दिया। यहां से क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस इसे नकार रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पलवल निवासी करतार सिंह चौहान की बहन माया की शादी पांच साल पहले सारन गांव निवासी रवि से हुई थी। अनबन के बाद डेढ़ साल पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद रवि ने माया को बिना तलाक दिए ही जवाहर कॉलोनी निवासी कमलदीप कौर से कोर्ट में शादी कर ली थी। माया ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को पहली पत्नी से तलाक के केस की सुनवाई के लिए रवि कोर्ट गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य सारन गांव में ही एक तेरहवीं में गए थे। इसका फायदा उठाकर करतार घर से दाव लेकर रवि के घर पहुंचा और कमलदीप का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना का समय रवि के पिता वीरेंद्र घर पर ही थे। चीख सुनकर वे घर के अन्दर आए तो कमलदीप लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ी थी। करतार वहां से फरार हो चुका था। सूत्रों के मुताबिक, करतार ने सारन थाने में पूरी घटना बताई।
दो बहनों का घर बिगड़ गया, इसलिए कर दी हत्या
आरोपी करतार ने पुलिस को बताया कि कमलदीप कौर के कारण उसकी दो बहनों का घर बर्बाद हो गया। साल 2015 में उन्होंने अपनी दो बहनों लक्ष्मी और माया की शादी रवि और उसके बड़े भाई सतपाल के साथ की थी। घरेलू कलह के बाद दोनों बहनों के साथ बुरा बर्ताव होने लगा। रवि ने उसकी बहन माया को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। इसके बाद लक्ष्मी भी मायके चली गई। करतार को इस बात से काफी आघात पहुंचा और वह बदला लेना चाहता था। उसे लगता था कि इस सबका कारण कमलदीप कौर ही है, इसलिए उसने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह किसान है। उसका जीजा रवि कोई स्थायी काम धंधा नहीं करता। वह गाड़ी चलाने की नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें