फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरे करने के लिए करते चोरी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 65 क्राइंम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दो ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो मंहगे शौक पूरा करने को वाहन चुराते थे। दोनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने इनके निशानदेही पर कुल दस मोटर साइकिल, एक स्कूटी व एक कार भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच 65 ने गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा कस्बे के रहने वाले नफीस और वसीम को बल्लभगढ़ के समीप बाईपास रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महंगे कपड़े और जूते पहने के साथ महंगे रेस्तरां व मॉल में मौज मस्ती करने के शौकीन हैं।
विज्ञापन

इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए वाहनों को चुराते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दस मोटर साइकिल, एक कार और एक स्कूटी बरामद किया है। बरामद गाड़ियों को दोनों चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की थी। दोनों चोर वाहनों को चुराने के बाद भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एक-दो दिन छोड़ देेते थे। इसके बाद इसे ठिकाने लगाते थे। दोनों आरोपियों ने फरीदाबाद में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें