फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा पार्टी की ओर से मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। युवा जननायक जनता पार्टी की ओर से रविवार सुबह सेक्टर-12 में मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा को युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और जोर शोर से पार्टी के नारे लगाए। यह यात्रा सेक्टर-12 टाउन पार्क से शुरू होकर सेक्टर-15, 16 और ओल्ड फरीदाबाद होते हुए कृष्णा नगर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच और कार्यशैली से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा युवा जननायक जनता पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। कृष्णा नगर में मोटरसाइकिल यात्रा का कॉलोनीवासियों ने स्वागत किया और 1500 लोगों ने रविवार को जजपा में सदस्यता ली। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र चीमा, पवन शर्मा, रंजीत ठाकुर, लोकेंद्र कालीरमन, युवा हल्का अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रधान महासचिव बृजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, जिला महासचिव आकाश गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें