फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाती महिला ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 110 नए मामलों की पुष्टि की। इसमें से 459 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 51 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को ज्यादातर मामले सेक्टर क्षेत्र से मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में पॉश इलाकों में ही मामले मिल रहे हैं। अन्य इलाकों से मामलों की संख्या सीमित रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-16, सेक्टर-19, सेक्टर-23, सेक्टर-18, सेक्टर-55, सेक्टर-86, 88, 85, 45, 46, 49 से सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 1252 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 51 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 1201 मामले घर में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। इन दिनों एक भी मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन नहीं है। हालांकि 13 मामले आईसीयू में भर्ती हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना को मात देकर स्वस्त होने वाले मरीजों की संख्या 98.42 फीसदी हो गई है। कुल 3.51 फीसदी मामले संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को 3135 सैंपल लिए गए। इनमें से 3063 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।