फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्यमंत्री जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं सेक्टर-12 में हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी राज्यमंत्री संदीप सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं, सब डिवीजन स्तर पर बल्लभगढ़ में विधायक सीमा त्रिखा और बड़खल में विधायक दीपक मंगला ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए हेलीपैड ग्राउंड में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले मुख्यातिथि युद्ध स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यमंत्री संदीप सिंह सुबह 8:58 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करने के बाद भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके बाद विभिन्न स्कूलों द्वारा पीटी शो व देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन उल्लेखनीय कार्य करने वाले एनजीओ व व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित करके किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर यहां होंगे कार्यक्रम-

स्वतंत्रता दिवस पर बल्लभगढ़ और बड़खल के दशहरा ग्राउंड में सब डिविजन स्तर पर भी ध्वजारोहण होगा। बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि विधायक सीमा त्रिखा ध्वजारोहण करेंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में पलवल के विधायक दीपक मंगला ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें