फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत टाउन पार्क में हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार की अगुवाई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और मॉर्निंग हेल्थ क्लब के सहयोग से मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत सेक्टर-12 टाउन पार्क में 75 पौधे लगाए गए। इसमें एडीसी आनंद शर्मा और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। दोनों ने पार्क में पौधे लगाए।
विज्ञापन

आजादी का जश्न मनाने और वीर जवानों को याद करने के लिए देशभर में मेरी माटी मेरा देश नामक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत टाउन पार्क में एडीसी आनंद शर्मा और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने भी स्वयं अपने हाथों से पौधरोपण किया। कार्यक्रम के सूत्रधार एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार रहे। अतिथियों ने पार्क में लोगों को नि:शुल्क ठंडा पानी पीने के लिए लगाए जा रहे आरओ वाटर कूलर प्लांट की भी प्रशंसा की। पूजा वशिष्ठ ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अवसर पर एक्सईन मनोज सैनी, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, एसएचओ सेक्टर-8 नवीन पाराशर,नवीन गुप्ता, बबीता गोयल, रेखा जिंदल, आभा शर्मा, लता मित्तल व मनोज गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें