फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई अस्पताल में ही मिलेगी दवाइयां, डिस्पेंसरी के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ईएसआई अस्पताल की ओर से मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल के अंदर ही दवाइयां देने का ऐलान किया है। अब से मरीजों को डिस्पेंसरी के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इससे शहर के सैकड़ों श्रमिक और कर्मचारी वर्ग के लोगों को बेहद फायदा होगा। लोग अब सीधे अस्पताल में पर्चा बनवाकर वहीं से दवाई ले सकेंगे।
विज्ञापन


ईएसआई की ओर से पत्र देकर सभी डीन और अधीक्षकों को यह आदेश दिया गया है। शहर के साथ ही दिल्ली एनसीआर के अंदर आने वाले सभी शहरों के ईएसआई अस्पताल लिए यह नियम लागू किया गया है। बता दें कि इसके साथ ही अस्पताल में भीड़ को देखते हुए दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाने की बात भी की गई है।
विज्ञापन


हालांकि शहर के एनआईटी 3 ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें