फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना में गिरने वाले नालों की होगी निगरानी, प्रशासन ने गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। इसके लिए यमुना में गिरने वाले शहर के नालों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यमुना में मुख्य रूप से नजफगढ़ से होते हुए तीन नाले गिरते हैं, जो नदी को दूषित कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने धर्मपुर गांव के समीप इन नालों से पानी के सैंपल लिए थे, जो जांच में फेल पाए गए। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन नालों के आस-पास बसी कोलॉनियों, बस्तियों और औद्योगिक क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्त की गई है, जो नदी में मिलने वाले गंदे पानी पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में यमुना को दूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। विभाग सक्रिय होकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें