फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी में कई लोगों ने डाले थे पैसे, 65 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कमेटी में डाले गए कई लोगों के करीब 65 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी अनिल गोयल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि डबुआ कॉलोनी निवासी रामगोपाल ने कमेटी बनाई थी। कमेटी में उन्होंने अपनी और अपने अन्य जानकारों से रुपये डलवाए थे। सभी की कमेटी मिलाकर करीब 65 लाख रुपये हो गए थे। रुपये पूरे होने के बाद अनिल गोयल रामगोपाल के घर गए और रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपी रामगोपाल के पिता बृजगोपाल ने रुपये की जानकारी होने से मना कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जिनके रुपये कमेटी में डलवाए थे वह लोग अपने रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि कई अनिल ने रुपये की मांग की लेकिन उन्हें बुरा भला बोलकर भगा दिया गया। आरोप है कि उन लोगों ने रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। कई बार फोन मिलाने के बाद भी आरोपी का नंबर नहीं मिल रहा है। आरोप है कि आरोपी रामगोपाल और उसके पिता ने मिलकर धोखाधड़ी से रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें