फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पैर पसारने लगा कान तोडू गिरोह: वाहन नहीं स्पेयर पार्ट चुराता है ये गैंग, सिर्फ सर्दी में होते हैं सक्रिय

Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

ये गिरोह हर बार सर्दियों में सक्रिय होता है। कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को पता लगा है कि गिरोह के सदस्य कार में वारदात करने आते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में अपराध का तरीका भी मौसम के हिसाब से बदल जाता है। सर्दियां आने से पहले ही इस बार कान तोडू गिरोह अपने पैर पसारने लगा है। इसे लेकर पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

दरअसल इन दिनों चोरों का एक गिराह सक्रिय है। ये वाहन चोरी में नहीं उनके स्पेयर पार्ट में दिलचस्पी रखता है। गिरोह अब तक आधा दर्जन लग्जरी गाडियों के साइड मिरर चोरी कर चुका है। पुलिस विभाग ने इनका नाम कान तोडू गैंग रखा है। आरोपियों ने हाल ही में सेक्टर-46 में दो कारोबारियों की लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू कारों के साइड मिरर चोरी किए थे। इससे पहले सेक्टर-14 में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और दो जगुआर के साइड मिरर तोड़कर चोरी कर चुका है।

तीन साल पहले पकड़ा गया था गिरोह
करीब तीन साल पहले ऐसा एक गिरोह क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा था। ये मंहगी कारों के साइड मिरर और साइलेंसर चोरी करते थे। स्पेयर पार्ट होने के कारण इनकी पकड़ आसान नहीं होती। चोरी होने के कुछ घंटों बाद ही इन्हें दिल्ली या आसपास के कार बाजार में बेच दिया जाता है। कई बार ऑर्डर पर चोरी की जाती है। 

गिरोह केवल महंगी कारों को निशाना बनाता है। ज्यादातर मामलों में लोग स्पेयर पार्ट चोरी की शिकायत भी थाने में नही देते। गिरोह जिन कारों को निशाना बनाता है उनके साइड मिरर की कीमत लाखों में होती है। लग्जरी कारों के एक साइड मिरर की कीमत 50 हजार से तीन लाख रुपये तक होती है। 
विज्ञापन

ये गिरोह हर बार सर्दियों में सक्रिय होता है। कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को पता लगा है कि गिरोह के सदस्य कार में वारदात करने आते हैं। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा का कहना है कि गिरोह की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। थाना स्तर पर भी सेक्टर इलाके में गस्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें