फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने बातों में उलझकर महिला के जेवरात ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर 29 में तीन युवक एक महिला को बातों को उलझाकर उसके गहने ठगकर ले गए। आरोपियों ने महिला से कहा कि अपने गहने उतार कर चुन्नी में बांध ले। घर आकर देखा तो चुन्नी में कंकड़ पत्थर बंधे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 निवासी बीना श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बुधवार करीब शाम छह बजे वह सेक्टर 29 मार्केट में बने यूनीक ब्यूटी पार्लर में जा रही थी। तभी दो युवक उनके पास आए। आरोपियों ने उनके पैर छुए और कहा कि माता जी आपको सर बुला रहे हैं। महिला कुछ दूरी पर उनके साथ साथ चल पड़ी। मार्केट में लगी ग्रिल पर पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था। दोनों युवकों ने कहा कि अभी 3-4 दिन पहले मर्डर हो गया था और आप गहने पहनकर घूम रहे हो। लड़कों ने कहा कि माता जी आपका कोविड टेस्ट करना है। महिला ने कहा उसने कोविड टेस्ट करवा रखा है।
आरोपियों ने ग्रिल पर बैठे व्यक्ति ने कहा आप कड़े और चेन पहने बैठे हैं। इनको उतारकर रख लो गहने पहनने का समय नही है। उस व्यक्ति ने अपने कड़े वह चेन उतारकर कागज में लपेटकर रख ली और चला गया। आरोपियों ने कहा कि माता जी आप भी अपनी चेन व कानो को बाली रख लें। एक युवक ने महिला के मुंह से सामने स्प्रे किया। दोनों व्यक्तियों के कहे अनुसार महिला ने अपनी चेन व कान की बाली उतार ली। एक युवक ने चुन्नी को एक कोने पर गहने बांध दिए। उसके बाद महिला ब्यूटी पार्लर आ गई। पार्लर में करीब एक घंटे के बाद मकान पर पहुंची। यहां चुन्नी की गांठ खोलकर महिला ने गहने देखे तो उसमें पत्थर के टुकड़े बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें