फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया-

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर के नाहर सिंह गेट पर दो बदमाशों द्वारा महिला को झांसे में लेकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप हैं कि बदमाशों ने अपनी बातों में फंसाकर मोबाइल, सोने की जूलरी और पांच हजार रुपये बैग में रखवा लिए। इसके बाद मौके से चकमा देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बस अड्डा चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामलेे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-70 की आगमन सोसाइटी में रहने वाली अंजूलता (57) ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को पति अशोक के साथ कार में आंबेडकर चौक पर आई थी। पति वापस लौट गए लेकिन वह घंटाघर बाजार में खरीदारी करने लगी। इसके बाद नवलपूर कॉलोनी स्थित अपने बेटे शुभम की वर्कशॉप पर जाने लगी। इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति उनसे बात करने लगा। तभी दूसरा भी उनके पास आ गया।
आरोप है कि दोनों बदमाश उनके मोबाइल फोन, सोने के चार कंगन और पांच हजार रुपये बैग में डालने की बात कहने लगे। वह दोनों के झांसे में आ गई। जब वह नाहर सिंह गेट के नजदीक पहुंची तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर गुम हो गए। इसके बाद आपबीती अपने बेटे को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें