फरीदाबाद। कई दिनों तक शांत रहने के बाद रविवार एक एक बार फिर से ईरानी गैंग ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में इशारे से एक व्यक्ति की कार रुकवा ली और अंदर रखा बैग उड़ा लिया। बैग में 25 हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-85 निवासी विशाल निगम ने पुलिस को बताया कि रविवार को अपनी कार से दिल्ली से बड़खल की तरफ आ रहे थे। सामने से एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। युवकों ने टायर की तरफ इशारा किया। विशाल को लगा कि शायद टायर में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कार साइड में रोक दी और उतरकर टायरों को देखा। कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर वापस बैठने लगे, तो देखा कि कार में रखा उनका बैग गायब था।