फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 28 बार चाकू घोंपकर की थी इंद्रजीत उर्फ तबला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ पढ़ने वाले दोस्त ने ही दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में बुधवार शाम को 33 साल के युवक इंद्रजीत की हत्या करने के दौरान आरोपियों ने 28 बार चाकू घोंपा था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि आरोपी इंद्रजीत के प्राण निकलने के बाद भी चाकू घोंपते रहे थे। एक आरोपी इंद्रजीत के साथ ही स्कूल में पढ़ा था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव काे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गांव झाड़सेंतली निवासी नेत्रपाल ( मृतक के बड़े भाई ) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रजीत राजीव काॅलोनी में किराने की दुकान चलाता था। बुधवार को गांव में रहने वाले नितेश व मोहित इंद्रजीत को किसी काम की बात कहकर अपनी बाइक पर बिठाकर ले गए। आरोपियों ने थोड़ी दूर जाकर बाइक रोक दी। इंद्रजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष नाम के युवक की दुकान पर चला गया। आरोप है कि इसी दौरान नितेश व मोहित ने इंद्रजीत को पकड़ लिया और चाकू घोंपने लगे। एक के बाद एक कर आरोपियों ने 28 बार इंद्रजीत उर्फ तबला के शरीर पर चाकू से वार किए। दरअसल आरोपियों के खिलाफ पहले से अवैध हथियार सहित अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। एक मामले में पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने दोनों को पकड़ा था। आरोपियों को शक था कि इंद्रजीत उनके बारे में पुलिस को सूचना देता है। आरोपी नितेश और इंद्रजीत एक साथ स्कूल में पढ़े हैं। दूसरा आरोपी मोहित भी पहले से इंद्रजीत का दोस्त रहा है।
विज्ञापन

इंद्रजीत के खिलाफ भी दर्ज हैं कई मामले
जानकारी के मुताबिक, मृतक इंद्रजीत उर्फ तबला के ऊपर भी मारपीट, जबरन वसूली सहित कई केस दर्ज हैं। थाने व क्राइम ब्रांच में आने-जाने के कारण ही आरोपियों को लगता था कि इंद्रजीत पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अनूप कुमार का कहना है कि बोर्ड द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि इंद्रजीत शरीर में 28 बार चाकू घोंपा गया है। आरोपियों का तलाश में थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें