फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर का काम नहीं शुरू हुआ तो करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी के वार्ड पांच की बाल कल्याण पॉकेट में सीवर लाइन का काम शुरू नहीं होने पर लोग परेशान है। अब स्थानीय निवासियों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पॉकेट में इसी माह एक लड़की की शादी थी। शिकायत पर सीवर की समस्या को दूर कराकर नगर निगम ने नई लाइन डलवाने की बात की थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामसिंह यादव ने बताया आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल और चीफ इंजीनियर को पत्र भी लिखा गया है कि अगर सोमवार तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू नहीं होता है तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वर्कऑर्डर जारी होने के बाद भी सीवर लाइन का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग सीवर ओवरफ्लो से परेशान है। पिछले साल बाल कल्याण पॉकेट की गली में बारात आनी थी। दुल्हन ने गंदे पानी को लेकर सीएम को ट्वीट करते हुए कहा था कि इस गंदे पानी में उनकी बारात कैसे आएगी। वीडियो वायरल हुआ था। खुद चीफ इंजीनियर ने मौके पर जाकर लोगों से वादा किया था कि 10 दिन बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बावजूद भी अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर ने भी किया था वादा
इसी माह एक युवती के पिता ने सीएम को ट्वीट करके सीवर ओवरफ्लो की समस्या बताई थी। निगम के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोटर के माध्यम से पानी निकाला। सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने दुल्हन के घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने वादा किया जल्द ही सीवर लाइन डलवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें